




रामजन्मोत्सव तथा राम की बाललीला प्रसंग पर हुआ
भुवनेश्वरः20जुलाईःअशोक पाण्डेयः
भुवनेश्वर हरिबोल परिवार के सौजन्य से आयोजित 09दिवसीय रामकथा के दूसरे दिवस परस्थानीय तेरापंथ भवन में कथाव्यास पण्डित गिरिधर गोपाल शास्त्री ने रामजन्मोत्सव तथा राम की बाललीला प्रसंग का वर्णन किया।उन्होंने राम के अवतार की कथा तथा उनकी बाल लीलाओं का अति सुंदर वर्णन किया जिसमें आयोजक परिवार के पुरुष और महिलाएं सभी नृत्यकर सभी को भावविभार कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि राम और राम के नाम संकीर्तन का ही आज सभी के जीवन में महत्त्व है। कथा श्रवण हेतु पधारे आयोजक परिवार के महेन्द्र कुमार गुप्ता का स्वागत सुभाष गुप्ता ने अंगवस्त्र फेंटकर किया। कथा में सैकडों रामभक्त माताओं,बहनों और कथाप्रेमियों ने कथा श्रवण किया।
अशोक पाण्डेय









