Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

मायुमं भुवनेश्वर द्वारा आयोजित हरियाली तीज सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खूब सराहा मुख्य अतिथि प्रो.गणेशी लाल,मान्यवर राज्यपाल,ओडिशा ने

भुवनेश्वरः20अगस्तःअशोक पाण्डेयः
गत शनिवार को सायंकाल मारवाडी युवा मंच भुवनेश्वर के अध्यक्ष विकाश बथावल के नेतृत्व में स्थानीय लॉफेस्टा सभागार,मंचेश्वर में शाम को हरियाली तीज आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ओडिशा के मान्यवर राज्यपाल प्रो गणेशी लाल तथा सम्मानित अतिथि के रुप में उनके सुपुत्र मनीष सिंगला ने योगदान दिया। मुख्य अतिथि तथा सम्मानित अतिथि का स्वागत राजस्थानी परम्परानुसार किया गया। उनके सम्मान में मायुमं भुवनेश्वर-परिवार के बच्चों तथा महिलाओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमें बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम देशभक्ति नृत्यगायन तथा महिलाओं द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी तथा गुजराती नृत्य आदि की प्रस्तुति की राज्यपाल ने अपने संबोधन में खूब सराहना की। अवसर पर प्रस्तुत सभी रंगारंग कार्यक्रम उत्कृष्ट थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वरुचि रात्रिभोज में हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने मंि मायुमं भुवनेश्वर के सचिव विशाल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा संयोजक रुक्मणि दागा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password