Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

मारवाडी सोसायटी,भुवनेश्वर के अध्यक्ष तथा भुवनेश्वर क्लब कार्यकारिणी के मान्यवर सदस्य श्री संजय लाठ

-प्रस्तुतिःअशोकपाण्डेय
मारवाडी सोसायटी,भुवनेश्वर के अध्यक्ष तथा भुवनेश्वर क्लब कार्यकारिणी के मान्यवर सदस्य श्री संजय लाठ का आज दिनांकः6सितंबर को जन्मदिन है,हैपी बर्थडे है। लाठ-परिवार के कुलभूषण,कुलगौरव,संस्कारी तथा एक स्वतंत्रतासेनानी परिवार के संजय लाठ के आदर्श भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा ओडिशा प्रदेश के तथा पूरे भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी हैं। श्री लाठ की धमनियों में निःस्वार्थ सेवा का रक्त प्रवाहित है।उनके दादाजी स्वर्गींय प्रह्लाद राय लाठ ओडिशा मारवाडी समाज के एकमात्र ऐसे स्वतंत्रतासेनानी थे जो आज भी ओडिशा के वीरपुत्रों में शामिल हैं।संजय लाठ को पैतृक विरासत में जनसेवा, लोकसेवा, समाजसेवा और राष्ट्रसेवा की विरासत मिली है।भुवनेश्वर, 253-ए, फारेस्टपार्क में स्थाई रुप से रहनेवाले श्री संजय लाठ बी.काम. आनर्स,एलडीसीपीए,एलएलबी.तथा एमबीए की डिग्री प्राप्त है।श्री संजय लाठ के पिताजी स्वर्गीय ओमप्रकाश लाठजी एक कुशल तथा सफल कोरोबारी थे तथा उनकी माताजी स्वर्गीया उमा देवी लाठ एक धर्मपरायणा महिला थीं।श्री संजय लाठ 1984 से अपने आपको पेट्रोलियम रीटेलर व्यापार तथा 2007 से आटोमोबाईल ट्रेड से सक्रिय रुप से जोडे रखे हैं। भुवनेश्वर ,यूनिट-2,राजधानी सर्विस स्टेशन-डीलर्स-बीपीसीएल के पार्टनर हैं।श्री संजय लाठ अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स संघ, नई दिल्ली के महासचिव भी हैं। वे उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स संघ के महासचिव भी हैं। वे बीपीसीएल डीलर्स क्लब ओडिशा के चेयरमैन हैं।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन,खोर्द्धा शाखा के वे प्रसिडेंट हैं।वे पब्लिक इन्टरेस्ट ओडिशा कैपिटल मार्केट और इन्टरप्राइजेज लिमिटेड के एक माननीय निदेशक हैं। ओडिशा राज्य कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन काउंसिल के वे माननीय सदस्य हैं।विगत 3 सितंबर,2023 को भुवनेश्वर कल्ब का चुनाव हुआ जिसमें उनको क्लब की नई कार्यकारिणी में मान्यवर सदस्य के रुप में भारी मतों से चुन लिया गया। श्री संजय लाठ एक निःस्वार्थ समाजसेवी हैं।वे एक परोपकारी,कर्तव्यपरायण तथा संवेदनशील जननायक हैं।वे समाज के सभी बडे-बुजुर्गों का आदर-सम्मान करते हैं और सभी से प्रेम करते हैं।वे एक हंसमुख,उदार तथा परोपकारी इन्सान हैं।उनके पास योग्यता भी है,प्रतिभा भी है तथा वे पुरुषार्थी भी हैं जिनसे सभी प्यार करते हैं और वे भी सभी को प्यार करते हैं।श्री संजय लाठ जी के जन्मदिन पर उनके शतायु और यशस्वी होने की श्री जगन्नाथ भगवान से मैं प्रार्थना करता हूं।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password