भुवनेश्वरः14जनवरीःअशोक पाण्डेयः
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बिस्वास,भुवनेश्वर ने अपने अध्यक्ष संजय झा और महासचिव चन्द्रशेखर सिंह के कुशल नेतृत्व में उत्तर भारत का परम्परागत त मकरसंक्रांति बंधुुमिलन स्थानीय गुजरात भवन,चन्द्रशेखरपुर के सभागार में हहर्षोल्लास के साथ मनाया।संस्था के संगठन सचिव चन्द्रभूषण सिंह के अनुसार आयोजन का मुख्य आकर्षण आज के प्रतियोगिता के युग में बिस्वास परिवार के बच्चों के लिए प्रश्नमंच प्रतियोगिता का सफल आयोजन रहा। वहीं बंधुमिलन को यादगार बनाने के लिए आगत सभी सदस्य-परिवारों के लिए खिचड़ी,लिट्टी-चोखा तथा चटपटे व्यंजन आदि का रात का सामूहिक भोज था।बंधुमिलन के आकर्षण विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आईएएस संजय सिंह थे। स्वागतभाषण दिया अध्यक्ष संजय झा ने जबकि आभार व्यक्त किया महासचिव चन्द्रशेखर सिंंह ने।गौरतलब है कि 1980 के दशक से कार्यरत बिस्वास,भुवनेश्वर अपने जनसेवा तथा समाजसेवा के साथ-साथ प्रतिवर्ष छठ, होली तथा मकरसंक्रांति बड़े आकार में आयोजित करता है। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह,कोषाध्यक्ष किसलय कुमार,अभिषेक मिश्र, मुकेश झा,प्रभास चौधरी और पुनीता झा आदि का रहा।
अशोक पाण्डेय
परम्परागत तरीके से बिस्वास,भुवनेश्वर ने मनाया मकर संक्रांति बंधुमिलन
