अनादिकाल से पुरी धाम में पांच पाण्डव विराजमान हैं जिनकी प्रत्यक्ष उपस्थिति प्रतिवर्ष अक्षय-तृतीया के दिन आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की विजय प्रतिमा मदन मोहन की 21 दिवसीय चंदन यात्रा के दौरान देखी जाती है ।ये हैं: युधिष्ठिर -श्रीयमेश्वर।भीम हैं-श्री लोकनाथ। अर्जुन हैं-श्री मार्कंडेश्वर। नकुल हैं-श्रीकपाल मोचन और सहदेव हैं-श्री नीलकंठेश्वर।
गौरतलब है कि मदन मोहन उन 21 दिनों के अलग-अलग दिन अलग-अलग वस्त्र धारण कर चंदन यात्रा करते हैं।
अनादिकाल से पुरी धाम में पांच पाण्डव विराजमान हैं











