भुवनेश्वर, 30 अप्रैल, अशोक पाण्डेय:
भुवनेश्वर के तापमान में अचानक बेतहाशा वृद्धि हो जाने के चलते वहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है इसलिए स्थानीय अनेक संगठन और स्थानीय प्रशासन शीतल जल लोगों को उपलब्ध करा रहा है। गत 30 अप्रैल को उत्कल बिल्डर्स के चेयरमैन सुभाष चंद्र भुरा के कुशल नेतृत्व में कल्पना चौक के समीप गलेरिया माल के पास लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत और शीतल जल नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। कंपनी के चेयरमैन सुभाष चंद्र भुरा के अनुसार इसप्रकार की जनसेवा का संस्कार उनको बचपन से मिला हुआ है इसलिए वे ओड़िशा समेत पूरे भारत में अनेकानेक जनसेवाएं उपलब्ध कराते रहते हैं।
अशोक पाण्डेय