भुवनेश्वर, 23 जनवरी,अशोक पाण्डेय:
23 जनवरी को उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय में सायंकाल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय कवियों द्वारा स्वरचित कवितापाठ आयोजित हुई।अध्यक्षता सुभाष चंद्र भुरा, पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक ने की।कार्यक्रम की आरंभिक जानकारी अशोक पाण्डेय ने दी।उन्होंने नेताजी के जीवन और अभूतपूर्व सहयोग की जानकारी दी तथा समारोह के मुख्य अतिथि बीरबल धींवा, सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन भुवनेश्वर संभाग तथा सम्मानित अतिथि दिनेश कुमार शर्मा ,केवी एस जयपुर संभाग के प्रशासनिक अधिकारी का स्वागत अंगवस्त्र व पुस्तकालय का स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।अवसर पर मुरारीलाल लढानिया, किशन खण्डेलवाल, मनीष पाण्डेय, मीना सहगल, प्रतिभा कानू, आशीष कुमार विद्यार्थी, विनोद कुमार और विक्रमादित्य सिंह आदि ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि ने आयोजन को उपयोगी बताते हुए नेताजी के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
अशोक पाण्डेय