Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

भगवान जगन्नाथ की 2019 की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के समय पहली बार आरंभ हुई श्रीमंदिर प्रांगण तथा गुण्डीचा मंदिर की पुष्प की सजावट सेवा

एंपल ग्रुप दिल्ली तथा एसजीबीएल इण्डिया द्वारा भगवान जगन्नाथ को पहली बार उपलब्ध कराई गई  पुष्प सजावट सेवा को पूरे विश्व ने सराहा

-अशोक पाण्डेय

ओड़िया संस्कृति तथा ओड़िया अस्मिता के प्राण हैं महाप्रभु जगन्नाथ जो ओड़िशा के राजाओं के राजा राजाधिराज हैं। उनकी कांची विजय यात्रा इस तथ्य का प्रत्यक्ष प्रमाण है जिसकी चर्चा हमारे पौराणिक ग्रंथ हैं। स्कन्द पुराण के उत्कल खण्ड में इसकी स्पष्ट चर्चा है। यह भी सत है कि लगभग एक हजार वर्ष पूर्व से एक तरफ क्षीमंदिर में भगवान जगन्नाथ को प्रतिदिन अनेकानेक सेवाएं दी जाती हैं ठीक उसी प्रकार प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दिन आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को श्रीमंदिर के बाहर श्री जगन्नाथ पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ को  अनेकानेक सेवाएं दी जाती हैं।

सच कहा जाय तो श्रीपुरी धाम के गोवर्धन पीठ के 145 वे पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग द्वारा प्रतिवर्ष रथयात्रा के समय तीनों रथों पर आत्मनिवेदन प्रस्तुत करना। भगवान जगन्नाथ के प्रथम सेवक पुरी के गजपति महाराजा श्री दिव्य सिंहदेव जी द्वारा प्रतिवर्ष तीनों रथों पर छेरापहंरा रुपी सेवा उपलब्ध कराना।श्रीपुरी धाम के सभी मठों द्वारा अलग-अलग प्रकार की सेवाएं जगन्नाथ जी को उपलब्ध कराना।श्रीमंदिर के अलग अलग सेवायतों द्वारा महाप्रभु को अलग अलग सेवाएं उपलब्ध कराना आदि शामिल है।

लेकिन 2019 की भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के समय पहली बार श्रीमंदिर तथा गुण्डीचा मंदिर के अभूतपूर्व फूलों की सजावट देखकर सभी जगन्नाथ भक्त खुशी से झूम उठे। गौरतलब है कि श्रीमंदिर प्रशासन पुरी की अनुमति पाकर एंपल ग्रुप दिल्ली तथा एसजीबीएल इण्डिया ने मिलकर संयुक्त रुप से भगवान जगन्नाथ को जो पुष्प सजावट सेवा उपलब्ध कराई वह एक इतिहास बन गया है।गौरतलब है कि माता वैष्वदेवी मंदिर में भी एंपल ग्रुप तथा एसजीबीएल इण्डिया के सौजन्य से फूल सेवा के साथ-साथ अनेकानेक  सेवाएं कई वर्षों से स्वेच्छापूर्वक उपलब्ध कराई जाती हैं।

एक साक्षात्कार में एसजीबीएल इण्डिया के चेयरमैन तथा सन्मार्ग भुवनेश्वर के सम्पादक शंकर गुप्ता ने बताया कि 2019 में पहली बार उनको भगवान जगन्नाथ के श्रीमंदिर तथा गुण्डीचा मंदिर के फूलों की सजावट सेवा उपलब्ध कराकर उनको तथा उनके सहयोगी एंपल समूह दिल्ली के शर्माजी को आध्यात्मिक खुशी होती है।सबसे बड़ी बात तो यह है कि 2019 रथयात्रा के समय शुरु किया गया श्रीमंदिर तथा गुण्डीचा मंदिर पुष्प सजावट सेवा अब प्रतिवर्ष श्रीमंदिर प्रशासन पुरी की ओर से प्रतिवर्ष उपलब्ध हो रही है जो भगवान जगन्नाथ का दिव्य आशीर्वाद ही है।

-अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password