Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

भुवनेश्वर श्रीश्यामंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का हुआ शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ

भुवनेश्वरः21 मईः अशोक पाण्डेयः
स्थानीय श्रीश्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट,झारपाड़ा के सौजन्य से पुरुषोत्तम मास में सभी के कल्याणार्थ सात दिवसीय(21मई से 27 मई,26 तक) श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 21मई को सुबहः7.00 बजे से दुर्गामण्डप,जेल चौक से श्रीश्याममंदिर तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व कथा व्यास आचार्य सूर्यदेव द्विवेदी,श्रीशक्ति मंदिर,मां पीतांबरा पीठ,साइड-4,ग्रेटरनोएडा ने किया।कलश शोभायात्रा में बहुतायत महिलाओं ने स्वेच्छापूर्वक हिस्सा लिया। बैंड-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा श्रीश्याममंदिर पधारी जहां पर एक तरफ सभी माताओं,बहनों तथा भक्तों ने सबसे पहले श्रीखाटूनरेश के दर्शन किये वहीं व्यासपीठ की विधिवत पूजा कथा व्यास ने अपने सहयोगियों के साथ की।मंदिर के महासचिव सुरेश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सभी के कल्याण के लिए किया गया है।सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने भी आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्रीमद् भागवत कथा की संयोजिका मंजु अग्रवाल ने बताया कि आज बड़े ही आध्यात्मिक परिवेश में भागवत कथा प्रेमी सुशीला गुप्ता के साथ अनेक मारवाड़ी महिलाओं ने आयोजित कलश शोभायात्रा में स्वेच्छापूर्वक हिस्सा लिया जिससे वे खुश हैं। कथाव्यास के अनुसार कथा के प्रथम दिवस पर अपराह्नः4.00 बजे से सायंकालः7.00 बजे तक वे श्रीमद् भागवत महापुराण महात्म्य की कथा अपने श्रोताओं को सुनाएंगे।आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं मंदिर के सभी ट्रस्टीगण,मंदिर के सभी पुजारी और सेवाभाव से समर्पित मनीष,आशीष,गोविंद और श्रेयांश अग्रवाल आदि।कथा 27 मई को विराम लेगी।–अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password