नये अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार की ऐतिहासिक पहल की हुई उन्मुक्त कण्ठ से सराहना
भुवनेश्वर:21 अक्टूबर: अशोक पाण्डेय
21 अक्टूबर को सायं काल स्थानीय गजपतिनगर में बिस्वास भुवनेश्वर सदस्या श्रीमती मधु त्रिपाठी के निवास पर बिस्वास भुवनेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार ने अपने किए गए वायदों के तहत प्रथम महिला समिति कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विधिवत गठन किया।
उपस्थित सदस्यों ने महिला समिति के अधिक से अधिक विस्तार, बढ़-चढ़कर सामाजिक आयोजनों को सफल बनाने में अपनी भागीदारी और विश्वास संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाली नीतियों पर सविस्तार विचार रखने के साथ-साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर विश्वास के अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार ने सभी महिला सदस्यों का स्वागत किया । विश्वास सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री डी एस त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष श्री पुनिया नन्द चौधरी ने महिला समिति के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
महिला समिति की नई कार्यकारिणी की
अध्यक्ष बनीं- श्रीमती मधु त्रिपाठी
उपाध्यक्ष – श्रीमती मोती कांति देवी
सचिव – श्रीमती नीलम सिंह
संयुक्त सचिव – रंजू चौधरी
संगठन सचिव – श्रीमती पूनम सिंह
*कार्यकारी समिति -*
श्रीमती मीरा मिश्रा
श्रीमती उमा सिंह
श्रीमती सुभद्रा कुमारी
श्रीमती मंजु भगत
श्रीमती श्वेता राय
*सलाहकार समिति –
श्रीमती मधु मारिक
श्रीमती इंदु चौधरी
आयोजन बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। गौरतलब है कि इस वर्ष नवंबर महीने में आयोजित होने वाले चार दिवसीय छठ महापर्व को ध्यान में रखकर गठित बिस्वास भुवनेश्वर महिला समिति किस प्रकार अपनी भागीदारी स्पष्ट करती है अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा।
अशोक पाण्डेय









