Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने बतौर मुख्य अतिथि फहराया  राष्ट्रीय तिरंगा

 

अपने संबोधन में श्री लाठ ने विकसित मारवाड़ी समाज बनाने में युवाओं का किया आह्वान

भुवनेश्वरः15 अगस्तःअशोक पाण्डेयः

स्थानीय मारवाड़ भवन में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। सुबहः9.00 बजे 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।राष्ट्रगान तथा वंदे मातरम् गान हुआ। जय हिन्द का नारा लगाया गया।अपने संबोधन में बतौर मुख्यअतिथि अध्यक्ष संजय लाठ ने भारत के यशस्वी तथा तेजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के आह्वान पर एक तरफ जहां घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बताया  वहीं जेन-जी की भारतीय राजनीति में सक्रिय भागीदारी को भी स्पष्ट किया।उन्होंने दोर देकर कहा कि आज मारवाड़ी समाज के सभी घटक संगठनों के युवाओं को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने की आवश्यकता है।अवसर पर सोसायटी के अनेक बुजुर्ग तथा वरिष्ठ पदाधिकारीगण के साथ-साथ मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल तथा मारवाड़ी युवामंच भुवनेश्वर के अध्यक्ष विनीथ अग्रवाल समेत अनेक घटक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अल्पाहार लिया।

-अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password