Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने अपने कार्यकाल की अंतिम एजीएम आयोजित करने की तारीख सुनिश्चित करने हेतु बुलाई सोसायटी की विशेष बैठक 

मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने अपने कार्यकाल की अंतिम एजीएम आयोजित करने की तारीख सुनिश्चित करने हेतु बुलाई सोसायटी की विशेष बैठक
रामगोपाल अग्रवाल को  सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया
अध्यक्ष का चुनाव आगामी 4अक्टूर को होगा
भुवनेश्वर:19 अक्टूबर: अशोक पाण्डेय:
स्थानीय मारवाड़ भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के वर्तमान अध्यक्ष संजय लाठ ने अपने कार्यकाल की अंतिम एजीएम बुलाने तथा नये अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु एक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति हेतु एक विशेष बैठक बुलाई।
 मीटिंग में आरंभिक जानकारी सचिव जितेंद्र मोहन गुप्ता ने दी जबकि स्वागत की औपचारिकता निभाते हुए अध्यक्ष संजय लाठ ने बैठक में पधारे सभी को यह जानकारी दी कि मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के अगले नये अध्यक्ष के लिए निर्वाचन अधिकारी गोपाल अग्रवाल और सह चुनाव अधिकारी शिवकुमार शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखता हूं। उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। साथ ही साथ संजय लाठ ने अपने कार्यकाल की आखिरी एजीएम तथा नये अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आगामी 04 अक्टूबर, रविवार रखी। उसे भी सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अवसर पर कुछ सदस्यों ने अपने अपने सुझाव भी रखे।अंत में,आपसी आत्मीयता को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित सामूहिक अल्पाहार में सभी ने सहर्ष हिस्सा लिए। आयोजित विशेष बैठक बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
-अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password