Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

कीट डीम्ड विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह वर्चुअल मोड में 14अगस्त को

भुवनेश्वरः12अगस्तःअशोक पाण्डेयः
कीट डीम्ड विश्वविद्यालय,भुवनेश्वर का 17वां दीक्षांत समारोह 14अगस्त को दिन के 11.00बजे वर्चुअल मोड में आयोजित होगा जिसके मुख्य अतिथि होंगे भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा,कौशल विकास तथा इण्टरप्रेनियरशिप मंत्री श्री धर्मेंन्द्र प्रधान। रसायन विज्ञान में 1987 के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर जीन मेरी लेन दीक्षांतवार्ता प्रस्तुत करेंगे। अपनी उल्लेखनीय आध्यात्मिक सेवाओं के लिए श्री माता अमृतानन्दमयी देवी,मां तथा इएनएएम समूह के संस्थापक श्री वल्लभ भानशाली आदि को विश्वविद्यालय की ओर से मानद डाक्टरेट की डिग्री प्रदानकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।जैसाकि सभी जानते हैं कि कीट डीम्ड विश्वविद्यालय,भुवनेश्वर का एकमात्र ऐसा डीम्ड विश्वविद्यालय है जहां पर भारत के विभिन्न राज्यों समेत कुल 65 देशों के लगभग तीस हजार युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। विश्वविद्यालय की ख्याति ऐसी है कि अबतक 22नोबुल पुरस्कार विजेता कीट डीम्ड विश्वविद्यालय में समय-समय पर पधार चुके हैं। कीट-कीस के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत ने अपने समस्त हितैषियों तथा शुभचिंतकों से यह सादर निवेदन किया है कि उक्त अवसर पर वर्चुअल मोड में उपस्थित होकर उनका गौरव बढायें तथा विश्वविद्यालय के डिग्री धारकों का हौंसला बुलंद करें।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password