Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

बीजेडी के संगठन सचिव श्री प्रणव प्रकाश दास( बॉबी दास) से मुलाकात कीं बीजेडी की नवनिर्वाचित राज्य महिला उपाध्यक्ष सम्पत्ति मोड़ा

भुवनेश्वरः28अगस्तःअशोक पाण्डेयः
बीजू महिला जनता दल की राज्य उपाध्यक्ष एवं कटक की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सम्पत्ति मोड़ा ने भुवनेश्वर में बीजू जनता दल ( बीजेडी) के संगठन सचिव श्री प्रणव प्रकाश दास ( बॉबी दास)से उनके निवासस्थल औपचकरिक रुप में मुलाकात कीं। उनके साथ कटक बाराबाटी के पूर्व विधायक एवं कटक जिला अध्यक्ष श्री देवाशीष समानतराय ( रुसी भाई),श्री प्रताप देव राज अली विधायक की उपस्थित थे। श्रीमती सम्पत्ति मोड़ा ने बॉबी दास का स्वागत ओडिया संस्कृति के तहत किया तथा उनसे बीजेडी महिला वींग को कैसे और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी,इसपर सघन चर्चा कीं lगौरतलब है कि श्रीमती सम्पत्ति मोड़ा विगत चार दशकों से निरंतर समाज सेवा,रचनात्मक सहयोग एवं जनहित के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाती रहीं हैं।उनका मानना है कि हमें अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ ही साथ राज्य तथा राष्ट्र की प्रगति कैसे हो, समाज कैसे आगे बढ़े, समाज के सबसे कमजोर लोग कैसे विकास की मुख्य धारा के साथ जुडें। हम अपने थोड़े से सकारात्मक प्रयासों एवं पहल से उन्हें कैसे ऊपर लायें। जरूरत मंद परिवारों के लोगों तक हम कैसे सेवा पहुंचायें l –यही श्रीमती सम्पत्ति मोडा का अपना व्यक्तिगत खयाल है जिससे उन्होंने बीजेडी के संगठन सचिव श्री प्रणव प्रकाश दास को अवगत कराया तथा उनका भी रचनात्मक सुझाव जाना।गौरतलब है कि श्रीमती मोड़ा ने कोरोना काल में अपनी सेवा भावना से भी असंख्य लोगों को हर प्रकार की सेवाएं दी हैं एवं अभी भी हर जरूरत मंद को सेवा उपलब्ध करा रहीं हैं, बस्ती के जरुरतमंद लोग इसीलिए उनको मोड़ा माँ के नाम से संबोधित करते हैं l
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password