



भुवनेश्वरः15मार्चःअशोक पाण्डेयः
भुवनेश्वर झारपाडा श्री श्याम रेसीडेंसी के श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुनी महोत्सव की पहली शाम भजन समारोह का विराट आयोजन हुआ। कोलकाता से आमंत्रित मशहूर भजन गायिका मधु शर्मा ने एक तरफ जहां अपनी गायकी की प्रस्तुति दी वहीं भजन समारोह के मुख्य अतिथि तथा ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने आयोजन को यादगार बना दिया। उनकी सुमधुर भजन गायकी-राधारानी दया करना,मातारानी कृपा करना।–पर झूम उठे समस्त बाबा खाटूनरेश भक्तगण। प्रोफेसर गणेशीलाल ने सबसे पहले मंदिर पधारकर बाबा के दिव्य दर्शन किये। उनका स्वागत श्री श्याममंदिर सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से किया गया।15मार्च को सुबह में बाबा के भजन-पूजन के उपरांत उनकी आरती उतारी गई। पूरे दिनभर बाबा के दर्शन के लिए भक्तगण आते रहे और सायंकाल भजन समारोह आयोजित हुआ। बाबा की आरती के उपरांत उनके साथ फूलों की होली खेली गई।सामूहिक रात्रिभोज के साथ आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुनी महोत्सव संपन्न हो गया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के सभी ट्रस्टीगण,पुजारीगण तथा मंदिर के समस्त सहयोगियों का अभूतपूर्व रहा।
अशोक पाण्डेय










