भुवनेश्वर:5फरवरी: अशोक पाण्डेय:
स्थानीय उत्कल मण्डप के उन्मुक्त मंच पर सायंकाल लोकप्रिय रामायण धारावाहिक के प्रमुख पात्र जिन्होंने धारावाहिक में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भूमिका निभाई है,ने सुनो श्रीराम कहानी को सांगोपांग संगीतमय तरीके से सुनाया।कथाक्रम में उन्होंने रामावतार से लेकर उनकी गुरुकुल शिक्षा दीक्षा तक, धनुष यज्ञ से लेकर श्रीराम सहित सभी भाइयों के विवाह तक, वनवास से लेकर लंका दहन तक, रावण वध से लेकर श्रीराम के अयोध्या के राजा बनने तक तथा लवकुश युद्ध आदि का बड़ा ही हृदयग्राही वर्णन किया।मौके पर उपस्थित सभी भावविभोर हो उठे। आयोजन शाश्वत जीवन मूल्यों की रक्षा हेतु पावन संदेश सिद्ध हुआ।
अशोक पाण्डेय
सुनो राम कहानी संगीतमय तरीके से प्रस्तुत किया अरुण गोविल ने
