Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

राजस्थान से पधारे पर्यावणविद् बिहारीलाल बिश्नोई का भुवनेश्वर बीकानेर जिला परिषद् तथा राजस्थान फाउंडेशन भुवनेश्वर चाप्टर की ओर से हुआ भव्य स्वागत

भुवनेश्वरःपहली मईःअशोक पाण्डेयः

पहली मई की शाम स्थानीय तेरापंथ भवन के प्रथम तल सभागार में राजस्थान नोखा(बीकानेर) के पूर्व विधायक,संप्रति राजस्थान भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष एवं महान् पर्यावरणविद् बिहारीलाल बिश्नोई का भुवनेश्वर बीकानेर जिला परिषद् तथा राजस्थान फाउंडेशन भुवनेश्वर चाप्टर की ओर से भव्य स्वागत हुआ। स्वागत भाषण देते हुए सुभाष चन्द्र भुरा ने बताया कि लगभग दो हजार किलोमीटर दूर राजस्थान से पधारे बिहारीलाल बिश्नोई जी एक निःस्वार्थी बीजेपी नेता,समाजसेवी तथा पर्यावरणविद् हैं। वे ओड़िशा में मां तारिणी तथा राजस्थान की मां करणी के अनन्य भक्त हैं। उनको पुरी धाम के जगन्नाथ मंदिर में चतुर्धा देवविग्रहों के दर्शन की बड़ी लालसा थी जो पूरी हो गई। वहीं अजय अग्रवाल भाजपा ओड़िशा प्रदेश के कोषाध्यक्ष तथा राजस्थान फाउंडेशन भुवनेश्वर चाप्टर के चेयरमैन ने श्री बिश्नोई जी के ओड़िशा आगमन को आत्मीयता का एक शंखनाद बताया। मुख्य अतिथि बिहारी लाल बिश्नोई ने अपने संदेश में बताया कि प्रकृति और मानव का बड़ा ही घनिष्ठ संबंध अनादि काल से रहा है और इसे सुदृढ़ बनाने के लिए हमें प्रकृति संरक्षण तथा पशु संरक्षण आदि को अपनाने की आज सख्त आवश्यकता है।इसक्रम में उन्होंने चिपको आंदोलन के जन्मदाता बहुगुणा जी का उल्लेख करते हुए प्रकृति संरक्षण की आज की आवश्यकता को सभी के लिए जरुरी बताया।विशिष्ट मेहमानों के साथ मंचासीन रहे लालचंद मोहता तथा रनजीत वैद्य आदि जिन्होंने अपने अपने वक्तव्यों से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम का संचालन बीरेन्द्र बेताला ने किया।सच तो यह भी रहा कि आयोजन की शोभा मातृशक्ति रहीं जिनका नेतृत्व अंजना भुरा ने किया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password