आज मंगलवार है। मंगल राशि आपके अनुकूल होकर,आपकी भावनाओं को सकारात्मक बनाकर आपको साहसी और कर्मशील बनाए! मान्यवर, समस्त व्यक्तिगत दोषों की उत्पत्ति हमारी भावनाओं से होती है। इन सभी प्रकार की भावनाओं में श्रेष्ठतम है-हमारी करुणा से संबंधित भावनाएं। हमारी सारी श्रुतियां और स्मृतियां इस करुण भावना को अपनाने का संदेश देती है। साक्षात कैलासपति मात्र 108 बेलपत्र और पवित्र जल से प्रसन्न होकर पूरी सृष्टि का कल्याण करते हैं। इसलिए हो सके तो आप भी करुणा सागर बनें!
जय भोलेनाथ!
-अशोक पाण्डेय











