आज 15 अगस्त, 2026 है।आज भारत अपना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।80वां
स्वतंत्रता दिवस आज एक तरफ हमें जहां राष्ट्रपिता बापू के सत्य, अहिंसा और त्याग को अपनाने का संदेश दे रहा है वहीं हमें अपने देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिला रहा है। आजका यह राष्ट्रीय पर्व हमें
एकता, अखंडता, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने का भी संदेश दे रहा है। साथ ही साथ आज का यह पावन दिवस आजाद भारत की
नई पीढ़ी को भारतवर्ष के ‘शक्ति बोध’ और ‘सौंदर्य बोध’ को आजीवन ध्यान में रखकर “विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत” के निर्माण में पूर्ण योगदान देने की भी प्रेरणा देता है।
आइए,आज “हर घर तिरंगा” अभियान को सार्थक बनाते हुए
जय हिंद!
वंदे मातरम्!
का जयकारा लगाएं!
सभी को आजाद भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत -बहुत शुभकामनाएं!
-अशोक पाण्डेय
आज 15 अगस्त, 2026 है।











