Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

उत्कल चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निर्विरोध पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए ओड़िशा के मशहूर खदान मालिक प्रबोध महंती

उत्कल चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निर्विरोध पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए ओड़िशा के मशहूर खदान मालिक प्रबोध महंती

उनके पिछले कार्यकाल की पूरी टीम के सभी पदाधिकारी भी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए

केवल एक पद उपाध्यक्ष सामान्य पद का निर्वाचन हुआ जिसमें निर्वाचित हुए सी.ए. गिरिधारीलाल शर्मा

भुवनेश्वरः29 सितंबरःअशोक पाण्डेयः

स्थानीय उत्कल चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड भवन में चैंबर्स की आमंत्रित एजीएम में निर्विरोध पुनः दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए ओड़िशा के मशहूर खदान मालिक प्रबोध महंती।साथ ही साथ उनके पिछले कार्याकल की पूरी टीम के सभी पदाधिकारी भी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए।गौरतलब है कि सिर्फ एक उपाध्यक्ष सामान्य पद का निर्वाचन हुआ जिसमें निर्वाचित हुए सी.ए. गिरिधारीलाल शर्मा।गौरतलब है कि उपाध्यक्ष उद्योग निर्वाचित हुए जयकृष्ण रथ,उपाध्यक्ष,वाणिज्य निर्वाचित हुए नारायण कुमार,अवैतनिक सचिव निर्वाचित हुए संजीव महापात्र,अवैतनिक संयुक्त सचिव नियुक्त हुए कान्हू रंजन प्रुष्टी,अवैतनिक कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए मुरली जामुला तथा अवैतनिक संयुक्त कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए संतोष कुमार अग्रवाल।

अपने संबोधन में अध्यक्ष प्रबोध महंती से सभी के पूर्ण सहयोग के प्रति हार्दिक आभार जताया और बताया कि सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से वे आगे भी चैंबर्स का सर्वांगीण विकास करेंगे। अवसर पर मंचस्थ सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जगन्नाथ जी का खंडुआ तथा खाझा महाप्रसाद प्रदान किया गया।साथ ही साथ सभागार में उपस्थित सभी ने महाप्रसाद खाझा ग्रहण किया।

-अशोक पाण्डेय

 

 

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password