Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2026

भुवनेश्वर:18 अप्रैल
गोवा की साध्वी सैल को फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब मिला। महाराष्ट्र की राज नंदिनी पवार पहली रनर-अप रहीं जबकि यूनियन टेरिटरीज की श्री अद्वैता जी दूसरी रनर-अप बनीं। यह भव्य ग्रैंड फिनाले कीट डीम्ड विश्वविद्यालय , भुवनेश्वर में शनिवार रात आयोजित हुआ। इस जीत के साथ साध्वी सैल अब प्रतिष्ठित मिस इंडिया प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम में पिछले विजेता—निकिता पोरवाल, रेखा पांडेय और आयुषी ढोलकिया ने नए विजेताओं को ताज पहनाया। इस बार का 61वां संस्करण पहली बार ओडिशा में आयोजित हुआ जिससे भुवनेश्वर ग्लैमर, फैशन और मनोरंजन का केंद्र बन गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की प्रतिनिधि एम. बीना, ओड़िशा सरकार के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, मेयर सुलोचना दास, टाइम्स ग्रुप के विनीट जैन और कीट -कीस और कीम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शाम का संचालन मनीष पाल और सारा जाने डियास ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में दर्शकों को बांधे रखा। प्रतियोगिता के पहले चरण में 30 प्रतिभागियों में से टॉप 15 चुने गए, जिसमें ओडिशा की आयुषी पांडा भी शामिल थीं। हालांकि, वह टॉप 8 में जगह बनाने से चूक गईं। टॉप 8 प्रतिभागियों ने जूरी के सवालों का जवाब दिया। जूरी पैनल में ज़ीनत अमन, टेरेंस लेविस, अमाल मल्लिक, सेलीना जेटली,मधु भण्डारकर, नेहा धुपिया, दुती चंद और वर्तिका सिंह शामिल थे। कार्यक्रम में लारेन गोटलिब,Lauren, इशान खट्टर और जुबीन नवटियाल की शानदार प्रस्तुतियों ने मनोरंजन का स्तर और शीर्ष पर बढ़ा दिया। इस सफल आयोजन से भुवनेश्वर की पहचान एक बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password