भुवनेश्वरः05 जुलाईः अशोक पाण्डेयः
स्थानीय अनुज हिन्दी पुस्तकालय,सत्यनगर में सायंकाल जगन्नाथ भक्त पंच सखा की स्मृति में हिन्दी कविता पाठ आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कवि रामकिशोर शर्मा ने की। अपने आरंभिक संबोधन में अशोक पाण्डेय ने बताया कि 2026 की रथयात्रा और भगवान जगन्नाथ के अनन्य भक्त कवि जिन्हें पंच सखाः बलराम दास,जगन्नाथ दास,अच्युतानंद दास ,यशोवंत दास तथा अनंत दास के रुप में जाना जाता है और जिन्होंने अपनी-अपनी अमर रचनाओं के माध्यम से जगन्नाथ संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अहम् भूमिका निभाई है,उन्हीं की स्मृति में यह कवितापाठ आयोजित किया गया है। मंचासीन रहे रामकिशोर शर्मा,किशन खण्डेलवाल,मुरारीलाल लढानिया और अशोक पाण्डेय। गौरतलब है कि अनुज हिन्दी पुस्तकालय की नींव ओड़िशा के नामी बिल्डर तथा पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक सुभाष चन्द्र भुरा ने ओड़िया हिन्दी को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से 2015 को अपने जन्मदिन पर किया था। आज यह पुस्तकालय अबतक तीन राष्ट्रीय हिन्दी कविसम्मेलन का सफल आयोजन करा चुका है। आज जितने भी ओड़िया-हिन्दी कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ किया उन सभी के केन्द्र में जगन्नाथ संस्कृति तथा पंचसखा ही रहे। गौरतलब है कि इस वर्ष रथयात्रा आगामी 16 जुलाई को है जिसके लिए यह आयोजन जगन्नाथ संस्कृति के प्रचार-प्रसार में निश्चित रुप से अहम् भूमिका निभाएगा।
-अशोक पाण्डेय










