——————
श्रीपुरी धाम में आज,29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन जल प्रिय भगवान जगन्नाथ का जन्मोत्सव है। 108 पवित्र और शीतल स्वर्ण कलश जल से चतुर्धा देवविग्रह आज मलमलकर महास्नान करेंगे।
मान्यवर, जिस प्रकार वेद मंत्रों के अधीन पंचदेवों से लेकर सभी देवी-देवता हैं ठीक उसी प्रकार भगवान जगन्नाथ के महास्नान दर्शन रूपी मंत्र के अधीन पूरा सनातन धर्म है। इसलिए आज आप आज जहां भी हों कोशिश करें कि भगवान जगन्नाथ के महास्नान के दर्शन टीवी माध्यम से ही सही ,अवश्य करें!
आपका मंगलमय हो!
-अशोक पाण्डेय
देवस्नान पूर्णिमा: 20260 की हार्दिक शुभकामनाएं!










