
भुवनेश्वरः21अक्टूरःअशोक पाण्डेयः
ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक ऐसा सनातनी परिवार है जिसके ओम् निवास-350,आईआरसी विलेज,नयापल्ली पर पिछले लगभग 40 वर्षों से पूरे विधि-विधान के साथ शारदीय नवरात्र पूजा और विशेषकर कन्या-पूजन होती आ रही है।इस वर्ष भी उत्तराखण्ड के पण्डित संजय द्वारा तथा मुख्य यजमान युवा उद्योगपति विकाश डालमिया तथा उनकी पत्नी श्रीमती लता डालमिया द्वारा शारदीय नवरात्र की पूजा की गई जिसमें विकास की माताजी श्रीमती साधना डालमिया,उनके पिताजी उद्योगपति सुरेन्द्र कुमार डालमिया तथा डालमिया परिवार के कुलभूषण तथा विकास-लता के सुपुत्र आर्येमन डालमिया ने हिस्सा लिया और कन्यापूजन किया।सबसे अच्छा यह था कि कन्यापूजन के समय सभी कन्याओं की पूरे डालमिया-परिवार ने चरणस्पर्शकर उनकी पूजा की। उनको अपने हाथों से भोजन कराया तथा यथोचित दान-दक्षिणा देकर उन्हें विदा किया।विजयादशमी के दिन विकास डालमिया और लता डालमिया ने मिलकर नयापल्ली स्थित स्वप्नेश्वर मंदिर आकर पूजा-अर्चना की। इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर डालमिया-परिवार की ओर से आमंत्रित ब्राह्मणों को प्रतिदिन भोजन कराया गया तथा उन्हें यथोचित दान-दक्षिणा दी गई।एक अनौपचारिक बातचीत में उद्योगपति सुरेन्द्र कुमार डालमिया ने बताया कि उनके द्वारा सपत्नीक उनके निवास पर साल के 365 दिन पूजा का जो शुभारंभ किया गया था आज उनके सुपुत्र विकास उनकी कुलवधू लता पूरा कर रहे हैं।
-अशोक पाण्डेय











