भुवनेश्वर,11मई, अशोक पाण्डेय:
स्थानीय विवेकानंद मार्ग, रामकृष्ण मठ के सामने की कुछ समाजसेवी महिलाओं और बच्चों ने राहगीरों के सेवार्थ लगातार पांच दिनों तक दिनांक:7मई से लेकर 11मई तक आम का शर्बत, नींबू पानी का शर्बत और दही का शर्बत पिलाया। राहगीरों को शर्बत पिलाने वालों में ममता, शांति लता,बलाका,मणि,सीसा,प्यासा,बेबी और डोरु आदि मुख्य थे। सबसे अच्छा तब लगा जब वे लोग राहगीरों को पूछ-पूछ कर शर्बत पिला रहे थे वह भी पूरी आत्मीयता के साथ। गौरतलब है कि आज के दिन भुवनेश्वर में करीब सौ जगहों पर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया।सभी बैंकों के सामने, बड़े बड़े कारपोरेट आफिस के सामने और कैपिटल अस्पताल से लेकर सभी अस्पतालों के सामने मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर, मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच और स्थानीय एपार्टमेंट की समाजसेवी महिलाओं की ओर से।
अशोक पाण्डेय
पुष्पांजलि एपार्टमेंट, विवेकानंद मार्ग, भुवनेश्वर की समाजसेवी महिलाओं और बच्चों ने राहगीरों को पिलाया शर्बत











