Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

प्रोफेसर अच्युत सामंत को University of Craiova द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली

भुवनेश्वर, 23 मई: प्रख्यात शिक्षाविद, समाज सुधारक तथा कीट एवं कीस के संस्थापक प्रोफेसर अच्युत सामंत को रोमानिया के सबसे पुराने सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक University of Craiova द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह मानद उपाधि आज विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान की गई। यह डॉ. सामंत को प्राप्त होने वाली 73वीं मानद डॉक्टरेट है। उन्हें शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। यह मानद उपाधि क्रायोवा सीनेट के अध्यक्ष प्रोफेसर लियोनार्डो जियो मेनेस्कू की उपस्थिति में प्रदान की गई। समारोह में कई शिक्षाविद, छात्र एवं विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे। सन् 1947 में स्थापित University of Craiova रोमानिया के सबसे पुराने सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक है। विश्वविद्यालय सीनेट ने लागू कानूनों के तहत अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों के अनुरूप प्रोफेसर डॉ. सामंत के नाम की अनुशंसा की थी। पिछले महीने आयोजित पूर्ण सीनेट बैठक में विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद डॉक्टरेट प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया था। इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. सामंत ने कहा कि वे पिछले तीन दशकों से अधिक समय से शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. सामंत ने कहा कि यह सम्मान कीट और कीस के सभी कर्मचारियों की निष्ठा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह सम्मान दोनों संस्थानों के सभी कर्मियों को समर्पित किया।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password