Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

बिस्वास, भुवनेश्वर होलिकादहन और बंधुमिलन में होली के गीतों की बही फागुनी बहार

भुवनेश्वर, 24 मार्च, अशोक पाण्डेय:
स्थानीय मेफेयर वाटिका के समीप 24 मार्च को सायंकाल बिहारी होली गायकी दल ने चन्द्रशेखर शर्मा के कुशल नेतृत्व में होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे भींगे चुनरवाली, होलिया में उडे रे गुलाल, मिथिला में राम खेले होली,खेले मसानी में होरी दिगंबर और आज बिरज में होली रसिया आदि गीतों को मिलकर गाया गौतम शर्मा,प्रह्लाद शर्मा, राजेश शर्मा और मनीष सिंह आदि ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर फागुनी बहार ला दी।कलाकारों का स्वागत बिस्वास के अध्यक्ष संजय झा और महासचिव चन्द्रशेखर सिंह ने किया।निर्धारित समय पर होलिकादहन हुआ। सभी ने होली के परम्परागत पूआ-पकवान, चटपटे व्यंजन आदि ठंढई के साथ खाए।सबसे स्वादिष्ट कटहल का दम और दहीबडा लोगों ने शौक और चाव से खाया।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password