Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

महान् शिक्षाविद् प्रोफेसर अच्युत सामंत को सामाजिक परिवर्तन एवं भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए मिला अन्तर्राष्ट्रीय AAPI सम्मान

भुवनेश्वर, 5 जुलाई: प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेवी तथा कीट कीस और कीम्स के संस्थापक एवं राज्यसभा और कंधमाल लोकसभा के पूर्व सांसद प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत को अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टैम्पा शहर में आयोजित AAPICON 2026 के वार्षिक सम्मेलन में अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) द्वारा “AAPI Award for Transformational Social Work & Indo-US Partnership” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 2 से 5 जुलाई तक आयोजित AAPICON 2026 एवं AAPI के 44वें कांग्रेस के दौरान डॉ. सामंत को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, दूरदर्शी परोपकार, मानवीय सेवा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी पहल, Global Health Summit 2026 के दौरान AAPI को दिए गए उनके अनुकरणीय सहयोग तथा भारत-अमेरिका संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। गौरतलब है कि AAPI के अध्यक्ष डॉ. अमित चक्रवर्ती ने लगभग 3,000 चिकित्सकों की उपस्थिति में प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर AAPI ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवाओं के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए डॉ. सामंत के आजीवन समर्पण और उनके अथक प्रयासों की भी सराहना की। AAPI अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सकों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संगठन है, जो 1.20 लाख से अधिक भारतीय मूल के डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके सदस्य पूरे अमेरिका में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं और इस वर्ष के सम्मेलन में 3,000 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। 4 जुलाई, जो अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस भी है, के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को सम्मेलन के एक विशेष सत्र में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) के रूप में आमंत्रित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने AAPI द्वारा स्वास्थ्य सेवा एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के लिए भारत और भारतीय प्रवासी समुदाय के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। प्रोफेसर डॉ. सामंत ने AAPI के चिकित्सकों से प्रत्येक माह कुछ दिन भारत आकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का भी आह्वान किया। उनके इस आग्रह का सकारात्मक स्वागत करते हुए AAPI ने आश्वासन दिया कि उसके सदस्य चिकित्सक प्रत्येक माह 7 से 15 दिनों तक भारत में चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password