Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय सावन मेला उद्घाटित

भुवनेश्वरः6 जुलाईःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय तेरापंथ भवन के तीसरे तल पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा मंजु अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में तथा समिति की समस्त पदाधिकारियों तथा महिला सदस्यों के सहयोग से दो दिवसीय सावन मेला प्रदर्शनी उद्घाटित हो गई। समारोह की मुख्य अतिथि के रुप में किन्नर मीरा परिडा तथा सम्मानित अतिथि के रुप में डॉ स्थित प्रज्ञा,देवस्मिता महंती और डॉ रोजलीन पटशाणी मिश्रा ने योगदान दिया। गौरतलब है कि 1999 से लेकर हरवर्ष मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर यह सावन मेला प्रदर्शनी आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष के आयोजन की खास बात यह थी कि इस वर्ष तेरापंथ भवन के दो तल पर यह आयोजन किया गया है पहला और तीसरा तल जिसमें कुल 50 स्टॉल लगे हैं। स्टॉलो पर सावन की राखियां,सुंदर सुदंर परिधान, सजावटी सामग्रियां,रेडीमेड कपड़े,चप्पल,सोने-चांदी के आभूषणों के स्टॉल,कृत्रिम आभूषणों के स्टॉल तथा घरेलू मिक्सचर आदि के स्टॉल हैं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि किन्नर परिडा ने बताया कि उनको पहली बार महिला समिति भुवनेश्वर ने ऐसे सुंदर सावन मेले प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया है जिसे देखकर और इसका उद्घाटन कर मुझे ही अच्छा लगा। प्रदर्शनी सात जुलाई शाम सुबहः 10 बजे से रातः9.00 बजे तक चलेगी।
अशोक पाण्डेय

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password