



भुवनेश्वरः15 सितंबरःअशोक पाण्डेयः
स्थानीय मेफेयर कंवेशन में सुबहः10.30 बजे राजस्थान फाउंडेशन, भुवनेश्वर चैप्टर की ओर से प्रवासी राजस्थानी मीट का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ परम्परागत दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।मंचस्थ रहे डॉ प्रदीप्ता महान्ती,निवर्तमान चेयरमैन,सीआईआई,ओड़िशा राज्य काउंसिलl एवं चेयरमैन एसएनएम ग्रुप,राजस्थान फाउण्डेशन भुवनेश्वर चाप्टर के प्रेसिडेंट अजय अग्रवाल,डॉ मनीषा अरोड़ा,स्पेशल सेक्रेट्री डोमेस्टिक एण्ड ओवरसीज राजस्थान अफेयर्स एंड आयुक्त राजस्थान फाउण्डेशन,श्री सी चंद्रु मुख्य कार्पालक अधिकारी,वेदांत एल्यूमुनियम मेटल लिमिटेड,सुभाष चन्द्र भुरा,उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता,श्री शिखर अग्रवाल एडिशनल चिफ सेक्रेट्ररी,उद्योग एंड डोरा तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुजीत कुमार मान्यवर सांसद राज्यसभा।गौरतलब है कि इस मीट के आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान की विकास यात्रा से जोड़ना तथा उद्योग, निवेश, सामाजिक सरोकार और राज्य की विकास योजनाओं को लेकर संवाद का मंच उपलब्ध कराना था।मीट में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। डॉ प्रदीप्ता महान्ती,निवर्तमान चेयरमैन,सीआईआई,ओड़िशा राज्य काउंसिलl एवं चेयरमैन एसएनएम ग्रुप ने स्वागत भाषण दिया।अजय अग्रवाल, अध्यक्ष, राजस्थान फाउंडेशन, भुवनेश्वर चैप्टर ने मीट को संबोधित करते हुए प्रवासी राजस्थानियों की सामाजिक एवं आर्थिक भूमिका तथा राजस्थान के साथ उनके निरंतर जुड़ाव के महत्त्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने प्रवासी समाज को एकजुट कर राज्य के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐसे आयोजनों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।इसके पश्चात ‘राजस्थान सरकार की नीतियां एवं योजनाएं’* विषय पर विशेष प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के माध्यम से राजस्थान में उद्योग, निवेश और विकास से संबंधित सरकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रवासी राजस्थानियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।राजस्थान सरकार की योजनाओं और अवसरों की जानकारी दी गई।डॉ. मनीषा अरोड़ा ने राजस्थानियों और राजस्थान सरकार के बीच मजबूत समन्वय, संवाद एवं सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान राजस्थान पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें राजस्थान की संस्कृति, विरासत और विकास की झलक प्रस्तुत की गई।श्री सी. चन्द्रू ने भी अपने अनुभव साझा किया। उनके संबोधन में उद्योग एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवों तथा विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई।श्री सुभाष चंद भूरा ने प्रवासी राजस्थानियों की सोच, अनुभव और भविष्य की भूमिका पर अपने विचार रखे।विशिष्ट अतिथियों में श्री शिखर अग्रवाल ने राजस्थान में उद्योग एवं निवेश की संभावनाओं तथा राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर बताया।माननीय सांसद श्री सुजीत कुमार ने मीट को संबोधित करते हुए प्रवासी समाज की भूमिका एवं सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।मीट में ओड़िशा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। आयोजित संगोष्ठी केवल एक सामाजिक मिलन कार्यक्रम ही नहीं रहा, बल्कि राजस्थान की समृद्ध विरासत, उद्यमशीलता और विकास की संभावनाओं को प्रवासी समाज से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच रहा। ऐसे आयोजनों से प्रवासी राजस्थानियों के अनुभव, विशेषज्ञता और संसाधनों को राज्य के विकास से जोड़ने के साथ-साथ *राजस्थान एवं ओडिशा के बीच सामाजिक, औद्योगिक और व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में नई संभावनाओं का द्वार भी रहा।इसप्रकार आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट ने ‘अपनी जड़ों से जुड़ाव और विकास में सहभागिता’ के संदेश को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सफल आयोजन सिद्ध हुआ।-अशोक पाण्डेय











