भुवनेश्वर:
सावन मास के पवित्र अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति, भुवनेश्वर शाखा की ओर से भगवान भोलेनाथ के भक्तों (कांवड़ियों) की सेवा के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की महिलाओं ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा की।
शिविर में बाबा के दरबार की ओर जा रहे कांवड़ियों को उनकी थकान मिटाने और ऊर्जा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से पूरी, डालमा, बुंदिया।, भुजिया और गर्म चाय का महाप्रसाद आदरपूर्वक परोसा गया। कावड़ियों को राहत के लिए हम लोगों ने बर्फ की शीला लगाई और उसके ऊपर कांवड़िया, पांव रखकर राहत महसूस कर रहे थे। समिति के इस सेवा कार्य से कांवड़ियों को अपनी लंबी यात्रा के दौरान काफी राहत मिली और उन्होंने सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
समिति की सदस्यों ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और ऐसे धार्मिक व सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में भुवनेश्वर शाखा की सभी महिलाओं का विशेष योगदान रहा।
अशोक पाण्डेय











