Header Ad

Categories

  • No categories

Most Viewed

2026 पुरी रथयात्रा के दिन जगन्नाथ भक्त सेवा के उचित प्रबंध हेतु मारवाड़ी सोसाय़टी भुवनेश्वर ने बुलाई अहम् बैठक

भुवनेश्वर,30 जून,अशोक पाण्डेयः

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 2026 पुरी रथयात्रा के दिन जगन्नाथ भक्त सेवा के उचित प्रबंध हेतु मारवाड़ी सोसाय़टी भुवनेश्वर ने अपने अध्यक्ष संजय लाठ की अध्यक्षता में सोसायटी की कार्याकारिणी की एक अहम् बैठक बुलाई जिसमें मंचासीन रहे संस्था के महासचिव जितेन्द्र मोहन गुप्ता तथा पिछले लगभग 35 सालों से जगन्नाथ भक्त सेवा के संयोजक  तथा सोसायटी के परामर्शदाता सुरेश अग्रवाल। स्वागत की औपचारिकता जितेन्द्र मोहन गुपता ने निभाई जबकि अध्यक्ष संजय लाठ ने बताया कि पुरी जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान प्रतिवर्ष मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर लगभग दो लाख जगन्नाथ भक्तों को भोजन,नाश्ता और शीतल जल के बोतल उपलब्ध कराता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी सुरेश अग्रवाल जी हमारी सोसायटी के परामर्शदाता तथा कार्यक्रम के संयोजक सुरेश अग्रवाल जी वखूबी निभाते हैं। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि वे एक सच्चे जगन्नाथ भक्त हैं और उन्हें प्रतिवर्ष रथयात्रा के दिन जगन्नाथ भक्तों की भोजन-नाश्ता आदि की सेवा उपलब्ध कराकर खुशी होती है। गौरतलब है कि 2026 की रथयात्रा आगामी 16 जुलाई को है जिसके लिए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। 15 जुलाई की मध्यरात्रि से ही भोजन-नाश्ता की व्यवस्था पुरी बड़दाण्ड पर सोसायटी शिविर में आरंभ हो जाएगी और 16 जुलाई को सायंकाल तक चलेगी जिसमें मारवाड़ी युवामंच,भुवनेश्वर तथा मारवाड़ी महिला समिति का पूर्ण सहयोग इस वर्ष भी  रहेगा। मीटिंग में सोसायटी के अनेक पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

-अशोक पाण्डेय

 

    Leave Your Comment

    Your email address will not be published.*

    Forgot Password